पुस्तकालय

पुस्तकालय
लोक अभिलेखों और निजी अभिलेखों के एक विशाल संग्रह के अलावा राष्ट्रीय अभिलेखागार के पुस्तकालय में एक समृद्ध और निरंतर बढ़ता हुआ संग्रह है। इसमें समसामयिक प्रकाशित सामग्री के अतिरिक्त कुछ पुरातन और दुर्लभ प्रकाशन शामिल है। ग्रंथालय में निम्नलिखित सामग्री उपलब्ध हैं :
- 1,86,000 पुस्तकें और रिपोर्ट
- 3,299 प्रतिबंधित प्रकाशन
- 400, भारतीय भाषाओं में प्रकाशित समाचार पत्र
- 4,225 भारत सरकार/राज्य सरकारों के अभिलेख
- 4,590 भारत की संसद के दस्तावेजों के खंड
- 1,285 फोर्ट विलियम कालेज संग्रह के खंड
- 3,560 पत्र, पत्रिकाएं
- 1778 गजट
- 2,960 विदेशी भाषाओं के प्रकाशन
पांच बड़े ग्रंथागारों को आपस में नेटवर्किंग से जोड़ा जाना
संस्कृति मंत्रालय ने निम्नलिखित पांच बड़े ग्रंथागारों को आपस में नेटविकिंग से जोड़ने की कार्रवाई आरंभ कर दी है :
- केन्द्रीय सचिवालय पुस्तकालय, (सीएसएल) नई दिल्ली,
- राष्ट्रीय संग्रहालय पुस्तकालय (एमएमएल), नई दिल्ली,
- राष्ट्रीय आधुनिक कला गैलरी (एनजीएमए) ग्रंथालय, नई दिल्ली
- राष्ट्रीय अभिलेखागार (एनएआई) पुस्तकालय, नई दिल्ली
- भारतीय सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) पुस्तकालय, नई दिल्ली,
उद्देश्य
- कम्प्यूटर पर पुस्तकालय की विस्तृत सूची उपलब्ध कराना
- अभिलेखों की अंतरा : पुस्तकालय लेन-देन की सुविधा उपलब्ध कराना
- पुस्तकालयों के लिए इंटरनेट और इंट्रानेट की सुविधा उपलब्ध कराना
- इंटरनल डेटाबेस/नेटवर्क में रिमोट लॉग-इन की सुविधा उपलब्ध कराना